फतेहाबाद: वर्ष 2024 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत 11 मई को होगा आयेजन, सीजेएम समप्रीत कौर ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति
राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) के तत्वावधान में हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण, पंचकूला के सदस्य सचिव से प्राप्त दिशा निर्देशों की अनुपालना में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायधीश डीआर चालिया की देखरेख में न्यायिक परिसर फतेहाबाद में आगामी 11 मई को इस वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।