गौहनिया क्षेत्र आज मंगलवार दोपहर 12:00 से देशभक्ति, सम्मान और फागुनी उमंग के रंग में सराबोर होने जा रहा है। गौहनिया स्थित एम.वी. कॉन्वेंट स्कूल परिसर में भव्य होली मिलन समारोह, कवि सम्मेलन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर पूरे बारा विधानसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।