मधुबनी शहर के थाना चौक समीप स्थित टेंपो स्टैंड में बीते कई दिनों से किसी के द्वारा बालू गिट्टी जमा करके टेंपो स्टैंड को अतिक्रमित कर लिया गया है। टेंपो स्टैंड के बदले टेंपो चालक द्वारा सड़क पर टेंपो को लगाया जाता है। वहीं सड़क पर टेंपू खड़ा रहने के कारण बीते 7 तारीख को एक टेंपो चालक का ₹9 हजार का चालान काट दिया गया। सोमवार दिन के 12:00 सभी आक्रोर्षित हुए।