रामपुर: रविवार को भाजपा कार्यालय पर महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया
Rampur, Rampur | Oct 26, 2025 रविवार को शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर महिला मोर्चा द्वारा 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान' के अंतर्गत एक महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा रश्मि रावल और जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने मुख्य अतिथि के रूप में मातृशक्ति को संबोधित किया।