धनघटा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से दबिश के दौरान बुधवार को दोपहर में 1:00 बजे में धनघटा पुलिस ने उनके घर से चार नफर वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि न्यायालय में हाजिर न होने के कारण वारंट कटने के बाद गिरफ्तारी की गई है। डाक्टरी मुआयना करने के बाद जेल भेज दिया गया है।