लापुंग: चंपाडिह रामरेखा टोंगरी में रामरेखा टोंगरी मेला का आयोजन हुआ
Lapung, Ranchi | Nov 20, 2024 प्रखंड क्षेत्र के चंपाडिह रामरेखा टोंगरी में रामरेखा टोंगरी मेला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद् के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राम शंकर सिंह ने किया। इस दौरान पोकटा, जरीयागढ, लारता आदि गांवों से आए कीर्तन मंडलियों की ओर से 12 घंटे का अखंड हरिकीर्तन किया गया।