बेतिया मे शराब तस्करी के मामले में फरार धंधेबाज गिरफ्तार। पुरूषोत्तमपुर पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुरूषोत्तमपुर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि थाना कांड संख्या 67/25 के नामजद अभियुक्त मैनाटाड़ के पूर्वी पकुहवा निवासी बच्चन महतो को गिरफ्तार किया गया जो शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहा था।