मीनापुर: मीनापुर नगर पंचायत वार्ड संख्या सात में एक महिला के साथ मारपीट व छिनतई को लेकर पुलिस को दिया लिखित आवेदन।
मीनापुर नगर पंचायत वार्ड संख्या 7 की सरिता देवी ने आभूषण छिनने व मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से लिखित शिकायत की है ,सरिता का कहना है कि वह भैंस के लिए चारा काटने गई थी । रास्ते मे घेरकर गांव के हीं कुछ लोग मिलकर मारपीट करने लगे । इसी बीच एक व्यक्ति ने मंगलसूत्र छीनकर भाग गए । भागने के क्रम में धमकी देते हुए कहा कि थाना में शिकायत करेगी तो गोली मार दूंगा