बीघापुर: 1857 क्रांति के नायक अमर शहीद राव राम बक्श सिंह को विधायक ने किया नमन, बक्सर में हुआ कार्यक्रम
Bighapur, Unnao | Dec 28, 2025 बैसवारे के महान सपूत1857 क्रांति के नायक अमर शहीद राव राम बक्स सिंह के 167वें बलिदान दिवस पर रविवार को बक्सर शहीद स्थल पार्क स्थित प्रतिमा पर स्मारक समिति एवं क्षेत्रीय बैसवारा कल्याण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों साहित्यकारों समाजसेवियो ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर महानायक को याद किया। विधायक आशुतोष शुक्ला ने श्रद्धापूर्वक नमन किया है।