कोंच नगरपालिका सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुरुवार सुबह 11:30 बजे स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सफाई मित्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करने वाले सफाई कर्मियों और महिला स्वच्छता लीडर्स को सम्मानित करना तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, कार्यक्रम में विधायक भी मौजूद रहे।