चांदवा: भीषण गर्मी व हिटवेब के बीच टोरी रेलवे फाटक पर जाम में फंस रहे लोग, हो रहे हैं परेशान
चंदवा। सीआईसी सेक्शन बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड अंतर्गत राजस्व देने के मामले में अहम स्टेशनों में सुमार टोरी जंवशन स्थित पूर्वी केबिन रेलवे समपार फाटक चंदवा वासियों समेत एनएच 99 रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए मुसीबतों का सबब बन रहा है। भीषण गर्मी व हिटवेव के अलर्ट के बीच रेलवे फाटक पर लोग भारी जाम में फंस कर त्राहिमाम कर रहे है।