करपी: किंजल थाना परिसर में नए थाना अध्यक्ष को समाजसेवी ने अंग वस्त्र प्रदान कर किया सम्मानित
Karpi, Arwal | Mar 3, 2024 समाजसेवी सुनील कुमार सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ किंजर थाना परिसर में नये थाना अध्यक्ष राज कौशल को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिस निरीक्षक स्तर के पदाधिकारी को पहली बार किंजर थाना में पदस्थापित किया गया है। हम सबों को विश्वास है कि नये थाना अध्यक्ष थाना क्षेत्र में अमन-चैन कायम करने में कामयाब होंगे।