सासाराम: अमरा तलाब गांव में दो बाइक में हुई टक्कर, बाइक सवार एक युवक हुआ घायल।
Sasaram, Rohtas | Jan 29, 2024 अमरा तलाब गांव में दो बाइक में टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार एक युवा घायल हो गया। घायल युवक का नाम मुकेश कुमार है। इसके पिता का नाम वीरेंद्र खरवार है। घायल युवक सासाराम नगर थाना क्षेत्र के काजीपुरा मोहल्ले का निवासी है। घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। घटना के सूचना मिलते ही घायल युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।