भटगांव चौक के पास चौड़ीकरण की नापजोख फिर शुरू हो गई है। रुद्री रोड भटगांव चौक के पास राजस्व, पीडब्ल्यूडी और निगम के अधिकारी कर्मचारी फिर नापजोख करने पहुंचे थे। अधिकारी कर्मचारीन बताया कि उन्हें मध्य से दोनों तरफ 40-40 फीट नापने कहा गया है। जिसमें मकान मालिक का कितना क्षेत्र आ रहा है इसकी पूरी जानकारी इकट्ठी की जा रही है। जिसे संबंधित विभाग को दिया जाएगा।