बसंतपुर: शहरकोला के समीप अनियंत्रित वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति हुआ घायल
बसंतपुर थाना के शहरकोला के समीप अनियंत्रित वाहन के चपेट में आ जाने से बाइक सवार एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उपचार के लिए बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक होते देख चिकित्सकों ने सदर अस्पताल सिवान रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस मामले के जांच में जुटी है।