छिबरामऊ: कन्नौज के महाराजा भूमिसेन मंदिर में देर रात माता का जागरण हुआ, भक्तों ने झूमकर किया नृत्य
कन्नौज जिले के छिबरामऊ क्षेत्र अन्तर्गत गोपाल नगर स्थित महाराजा भूमिसेन मंदिर पर देर रात माता का जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देर रात 10 बजे से शुरू हुआ जागरण कार्यक्रम सोमवार सुबह 5 बजे तक चला। कार्यक्रम में आगरा व कानपुर से आए पांडेय म्यूजिकल ग्रुप ने भक्ति गीतों की धूम मचा दी। जिसमें गायक कलाकार चित्रा, कृष्णा, प्रिया और चित्रा सक्सेना मौजूद रही।