बरेली: बरेली जज के कुत्ते के साथ सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी डंपी, नहीं ढूंढ पा रही पुलिस, चीफ जस्टिस तक पहुंचा मामला
बरेली। जज के कुत्ते को सात-आठ दिन हो चुके हैं। पुलिस के लिए जज का कुत्ता सिर दर्द बना हुआ है। अभी तक इज्जतनगर पुलिस ढूंढ नहीं पाई है। इसी कढ़ी में पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है, जिसमें आरोपी डंपी के साथ जज का कुत्ता दिख रहा है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। वहीं, डंपी का कहना है कि उसकी पत्नी समेत तीन लोगों को कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया है।