कोटकासिम थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान साहिल निवासी गांव टेउवास के रूप में हुई है। थानाधिकारी जसवंत सिंह ने बुधवार शाम 6:00 बजे बताया कि शिकायतकर्ता के पिता की सिम को अज्ञात व्यक्ति ने अपने नाम से पोर्ट करवा लिया और उसके बैंक खाते से लाखों रुपए की ठगी कर ली गई। पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।