खबर रुदौली रेलवे स्टेशन की है, जहां पर रविवार की दोपहर में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद अफजल बेधड़क ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आम यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें प्लेटफार्म नंबर दो पर जाने वाला रास्ता क्लियर नहीं है और प्लेटफार्म नंबर दो पर लोकल टिकट की समुचित व्यवस्था भी नहीं है।