मुसाफिरखाना: संजय गांधी पॉलिटेक्निक जगदीशपुर में आयोजित किया गया एक दिवसीय रोजगार मेला
संजय गांधी पॉलीटेक्निक जगदीशपुर में 29 जनवरी को रोज़गार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 220 लोगों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 144 लोगों का सेवायोजन हुआ। मेले में बैंक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं बुसान प्राइवेट लिमिटेड ने प्रतिभागियों को सेवायोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य रामरतन जी द्वारा की गई।