उपखंड क्षेत्र सहित कस्बे में बुधवार को कई स्थानों पर धूलंडी का पर्व मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस वर्ष चंद्र ग्रहण के सूतक के कारण मंगलवार को कई जगह धूलंडी नहीं मनाई जा सकी थी। हालांकि, कुछ स्थानों पर रंग-गुलाल का उपयोग किया गया था।बुधवार सुबह से ही कस्बे के लक्ष्मी नारायण मंदिर में ठाकुर जी को रंग-गुलाल अर्पित करने के