केराकत: चंदवक थाना क्षेत्र के पतरही चौकी अंतर्गत ककरापार प्राथमिक विद्यालय में अज्ञात शव मिलने से सनसनी
ककरापार प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार सुबह लगभग 58 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। चौकीदार गजानंद ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में चौकी प्रभारी पतरही राम नारायण गिरी ने बताया कि वह मांगने वाला है। पहचान नहीं हो पाई है। मर्चरी में शव पहचान के लिए रखा जाएगा।