बिश्रामपुर: नावाडीह कला में भाजपा का पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का आयोजन
विश्रामपुर के नावाडीह कला स्थित आरसीआईटी में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय भव्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका समापन शाम तकरीबन चार बजे हुआ। कार्यशाला में भाजपा के कई नेता- कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के जयघोष एवं वंदे मातरम् के साथ हुई।