सासाराम: सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात एवं नगर थाना पुलिस ने पुराने GT रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर ₹65000 जुर्माना वसूला
Sasaram, Rohtas | Mar 10, 2024 सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सासाराम के पुराने G.T रोड पर यातायात थाना के पुलिस एवं सासाराम नगर थाना के पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया है। इस दौरान पुराने जीटी रोड पर यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले 40 वाहनों से 65 हजार का जुर्माना वसूला गया है। इस दौरान पुराने G.T रोड पर काफी संख्या में यातायात थाना के पुलिस एवं नगर थाना के पुलिस मौजूद है।