राजातालाब: शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती काशी प्रवास : बोले गौ माता की रक्षा करना हम सब का कर्तव्य
गोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती पांच दिन के वाराणसी प्रवास पर हैं। अपने प्रवास के आखिरी दिन उन्होने देश धर्म और समाज पर कई बातें की। इस दौरान शंकराचार्य ने कहा कि भारत 2.5 साल में हिंदू राष्ट्र बनेगा। हालांकि हिंदू राष्ट्र बनाये जाने को लेकर उन्होने कोई विधिक आधार या जानकारी नहीं साझा नहीं किया।