रामपुर: चपटा कॉलोनी में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
Rampur, Rampur | Apr 1, 2024 थाना गंज क्षेत्र के चपटा कॉलोनी निवासी महक की दो माह पहले पास में ही रहने वाले अमन से शादी हुई थी। शादी के बाद से नव विवाहित चपटा कॉलोनी में रह रही थी जबकि उसका पति दिल्ली में रहकर काम कर रहा था अमन छुट्टी घर आया हुआ था अपनी पत्नी को घर पर छोड़कर मार्केट से कुछ सामान लेने गया। वापस आकर देखा तो उसकी पत्नी बेहोश पड़ी थी जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने मृत घोषित।