मैनपुरी: बिछवा क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
बिछवा थाना क्षेत्र के करीमगंज निवासी शिवानी पुत्री भूरे सिंह ने संदिग्ध परिस्थिति के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा मृतक युवती के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।