किस्को: आरेया पंचायत भवन में आयोजित शिविर में ओलावृष्टि से फसल के नुकसान को लेकर किसानों से मुआवजा के लिए आवेदन लिए गए
लोहरदगा उपायुक्त डॉक्टर बाघमारे प्रसाद कृष्ण के निर्देशानुसार किस्को प्रखंड के आरेया पंचायत भवन में प्रखंड कृषि पदाधिकारी राणा अमित शर्मा के द्वारारविवार को दोपहर 1 बजे फसल नुकसान को लेकर कैंप लगाया गया। जिसमें आरया पंचायत क्षेत्र के किसानों से नुकसान फसलों का मुआवजा हेतु आवेदन प्राप्त किया गया। जिससे किसानों का आपदा प्रबंधन कोष से मुआवजा उपलब्ध कराया जा सके