खुर्जा: जंक्शन रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में श्री रामचंद्र जी और भरत जी का मिलन हुआ
छोटी होली स्थित गंगा मंदिर से श्री भरत जी, प्रभु श्री राम जी ,लक्ष्मण जी एवं माता जानकी का अयोध्या की ओर प्रस्थान का शुभ समाचार पाकर ,उनकी अगवानी में ,माता कौशल्या, माता केकई, व माता सुमित्रा, गुरु वशिष्ठ ,अनुज शत्रुघ्न के साथ चल पड़ते हैं, रामलीला मैदान में रात्रि 11:00 बजे यह लीला संपन्न हुई, शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी।