सांगोद. अभिभाषक परिषद कनवास की चुनाव सम्बन्धित बैठक परिषद के पुस्तकालय में सोमवार को दोपहर 3बजे आयोजित हुई। बैठक में परिषद के चुनाव सम्बन्ध में अधिकारी अश्वनी मालव एवं बद्रीलाल मेरोठा ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। जिसमें मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। आवेदन भरकर जमा करवाने की अंतिम तिथि 10दिसंबर तक है।