16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्री-एनवीडी (Pre-NVD) कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों और नागरिकों को मतदान के अधिकार व लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया।