सासाराम: सासाराम-तिलौथू मुख पथ पर सड़क हादसे में युवक घायल
रविवार की शाम करीब 7 बजे सासाराम-तिलौथू मुख पथ पर गोरिल्ला पहाड़ के पास सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक तेलकप गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने युवक को इलाज क