चितरंगी: ग्राम परसोहर में राज्यमंत्री राधा सिंह ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान को दिया मूर्तरूप, लोगों को दिलाई स्वच्छता की शपथ।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ’सेवा स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम पंचायत परसोहर के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर स्वच्छता अभियान के माध्यम से श्रमदान कर स्वच्छता का संकल्प दिलाया।