संचनालय नगरी प्रशासन और कलेक्टर के निर्देशानुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी के मार्गदर्शन में संकल्प से समाधान अभियान शिविर और जल गुणवत्ता परीक्षण के लिए जल सुनवाई का आयोजन किया गया। कटंगी में पहली बार इस शिविर का आयोजन हुआ। जहां पानी से जुड़ी समस्या नगर परिषद के कर्मचारियों को बताई गई। आवेदकों की शिकायत के बाद निराकरण की दिशा में कार्य शुरू हो चुका है।