कर्वी: ईरान-इजराइल तनाव के बीच चित्रकूट में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें
चित्रकूट में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों से हड़कंप मच गया। कई पंपों पर ईंधन खत्म होने से लोग बिना पेट्रोल लौटे, तो कहीं लोग गैलनों में डीजल भरते दिखे। शंभू बाबू और कलेक्ट्रेट रोड पंप पर पेट्रोल खत्म रहा। हालांकि डीएम पुलकित गर्ग ने आज गुरुवार शाम 6:30 बजे कहा आपूर्ति सामान्य है, लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।