शाजापुर: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने बेरछा रोड पर गरीब बस्तियों में जागरूकता अभियान चलाया
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय शाजापुर के विद्यार्थियों द्वारा पीएम श्री योजना के अंतर्गत सामुदायिक भागीदारी कार्यक्रम के तहत बेरछा रोड पर स्थित गरीब बस्तियों में जाकर जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शारीरिक स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करना था।