मुरैना नगर: हांसईं रोड पर मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टमटम को मारी टक्कर, तीन लोग घायल
सिविल लाइन थाना क्षेत्र की हांसई रोड पर मिट्टी से भरे ट्रैक्टर टोली के चालक ने टमटम में टक्कर मार दी। जिसमें सवार तीन लोग घायल हो गए ,जिनको पुलिस के द्वारा जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को भर्ती कर दिया गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।