मथुरा: ससुराल गए युवक का यमुना एक्सप्रेस-वे के पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर मिला शव, करीब दो साल से पत्नी रह रही थी अलग
चार-पांच दिन पहले घर से ससुराल जाने की कहकर निकले युवक की लाश यमुना एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची राया पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को घटना की सूचना दी।