इटावा: आलमपुर हौज में बटवारे को लेकर भाई ने भाई को मारपीट कर घायल किया, पुलिस मेडिकल परीक्षण करा जांच में जुटी है
Etawah, Etawah | Jul 24, 2024 सिविल लाइन इलाके के आलमपुर हौज में बटवारे को लेकर भाई ने भाई को मारपीट कर घायल किया है। आलमपुर हौज के रहने वाले श्रीपाल ने आरोप लगाया है कि परिवार में बटवारे को लेकर बातचीत हो रही थी इसी दौरान उनके भाई ने मारपीट कर घायल कर दिया है। पीड़ित ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण करा जांच में जुटी है।