दौसा: कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित, 15 लाख की अनुदान राशि स्वीकृत
Dausa, Dausa | Dec 2, 2025 जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट में राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024, ‘एक जिला-एक उत्पाद’ योजना तथा विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति की बैठक का आयोजन किया गया। मीटिंग के दौरान तीन पत्रों में 15 लख रुपए के अनुदान की राशि स्वीकृत की गई। बैठक में अनेक उच्च अधिकारी मौजूद रहे।