पटना ग्रामीण: BPSC छात्रों ने मेदांता अस्पताल में प्रशांत किशोर से की मुलाकात, प्रशांत किशोर बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा अनशन
जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का आमरण अनशन आज 7वें दिन भी जारी है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मंगलवार को मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया था। इसके बाद भी उनका अनशन जारी है। बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे BPSC छात्रों ने अस्पताल पहुंचकर प्रशांत किशोर से मुलाकात की। उन्होंने PK से अनशन खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी होने तक अनशन रहेगा।