बड़ौद: बड़ोद कृषि उपज मंडी में रखी सोयाबीन की बोरियों पर चोरों ने किया हाथ साफ, 6 बोरी चोरी, बड़ौद थाने में मामला दर्ज।
आगर जिले के बड़ोद में डग रोड स्थित कृषि उपज मंडी में नागेश्वर ट्रेडर्स के कैलाश चंद पिता मांगीलाल घुघरिया द्वारा पुलिस थाना में आवेदन देकर बताया गया की मंडी में मेरे फड़ पर रखे हुए सोयाबीन की ढेरी में से अज्ञात चोर द्वारा छः बोरी सोयाबीन चोरी कर दीवार के ऊपर खुले छज्जे में निकाल कर ले गए ,बड़ौद थाने में मामला दर्ज।