सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के सरईपानी गांव में मंगलवार को 1:00 बजे विधवा महिला कमला देवी ने अपने ही घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया ,जिसकी इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पति के मौत के बाद वह मायके में ही रहती थी और उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी, जिसे कीटनाशक का सेवन कर लिया, वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।