दौसा: दौसा सहित जिले में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी पहुंची 5 मीटर, हाइवे पर पसरा सन्नाटा, इक्का-दुक्का दिखे वाहन
दौसा सहित जिलेभर में रविवार सुबह घना कोहरा छा गया। दिसंबर महीने का यह पहला घना कोहरा रहा, जिससे जनजीवन और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। दौसा से होकर गुजर रहे एनएच–21 बीकानेर–आगरा हाईवे पर कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार थम सी गई। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 148 (मनोहरपुर–कोथून मार्ग) पर भी सन्नाटा पसरा रहा।रविवार सुबह करीब 5 बजे हाईवे पर दृश्यता बेहद कम हो गई।