उनियारा क्षेत्र के ग्राम सेवा सहकारी समितियों में कार्यरत व्यवस्थापकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया। शुक्रवार को शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार व्यवस्थापकों ने कार्य बहिष्कार कर जिला मुख्यालय के लिए कूच किया व विभिन्न मांगों को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।