रायबरेली: रायबरेली के तीन थानों में शराब माफियाओं पर डोन कैमरे से होगी निगरानी, पुलिस अधीक्षक ने जारी किया बयान
17 मार्च सोमवार दोपहर 12:00 बजे पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के द्वारा जिले के अंदर बछरावां, गुरबक्श गंज, खीरो तीन थानों में चलाए जा रहे, अवैध कच्ची शराब के प्रति कार्यवाही की जानकारी दी है। उन्होंने कहा चिन्हित हॉटस्पॉट पर कच्ची शराब माफियाओं पर डोन कैमरे के सहारे निगरानी की जा रही है। संदिग्ध पाए जाने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।