बरेली: बिशारतगंज थाना क्षेत्र के चंजरी बाल किशपुर की रहने वाले व्यक्ति ने मुकदमे में कार्रवाई न होने पर एसएसपी से की शिकायत
बिशारतगंज थाना क्षेत्र के चंजरी बाल किशपुर की रहने वाले व्यक्ति ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। उनका आरोप है कि उनके भाई की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। उनके भाई की पत्नी द्वारा रामनिवास पुत्र राजा राम निवासी ग्राम कल्याणपुर भट्टी थाना अलीगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था ।