पटना ग्रामीण: शाहपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल बच्चे की PMCH में मौत
शाहपुर थाना क्षेत्र में साइकिल सवार 11 वर्षीय बच्चा तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गया जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घायल बच्चे को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां से उसे PMCH रेफर किया गया।लेकिन इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। मामले को लेकर मृतक बच्चे के पिता ने गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे जानकारी दी है।