गोड्डा: देवबंधा गांव में घर में महिला को लगा करंट, महिला को लेकर परिजन पहुंचे सदर अस्पताल
Godda, Godda | Aug 27, 2024 मोतिया ओपी थाना क्षेत्र के देवबंधा गाँव में घर में करंट लगने के कारण एक महिला अर्धमूर्छित हो गयी। पीड़िता प्रमिला को परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ उपस्थित चिकित्सक डॉ रंजन ने परिजनों से कहा की पीड़िता की पहले सीटी स्कैन करवा कर रिपोर्ट दिखाइए और इन्हें लेकर घर चले जाइये क्योंकि इनका ब्लड प्रेशर नॉर्मल है। परिजन कुछ कहने की स्थिति में नहीं थे।