आज गुरुवार रात 9 बजे ट्रक चालक व परिचालक ने शराब के नशे में धुत होकर का पूरे शहर में तेज गति से ट्रक चला कर उत्पात मचाया। ट्रक चालक के द्वारा प्रेमनगर में एक विद्युत पोल को तोड़ दिया,वहीं बीकानेर रोड पर एक बाइक को भी टक्कर मार दी। गुस्साए लोगों ने पत्थरबाजी कर ट्रक को रुकवाकर उसकी सूचना पुलिस थाने में दी गई। लोगों ने ट्रक चालक और परिचालक की पिटाई भी कर दी।